सीएम ऑफिस के अफसरों के बीच कार्यविभाजन, नीरज मंडलोई हुए पावरफुल

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यालय में तैनात अफसरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया है। इसमें अब सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सबसे पावरफुल अफसर बन गए हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा समन्वय देखेंगे। समन्वय में प्राप्त होने वाली समस्त नस्तियों एवं तबादला प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष निराकरण के लिए प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी कार्य देखेंगे।

उल्लेखनीय है कि सचिव के रूप में कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति के बाद नए सिरे से यह कार्यविभाजन किया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार सिंह को कैबिनेट- विधानसभा राजनीतिक नियुक्तियों और कृषि वर्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीरज मंडलोई के पास पूरा समन्वय

सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई अब समन्वय का पूरा काम देखेंगे। वे सीएम तक आने वाली सभी फाइलों और ट्रांसफर प्रस्तावों पर नजर रखकर उसका निराकरण करेंगे। उनके जिम्मे विभागों को भेजी जानेवाली नोटशीट की निगरानी और समीक्षा का काम भी रहेगा। इसके अलावा सीएम से मिलने के लिए आने वाले अनुरोधों की जांच, विभिन्न विभागों की टॉप 20 योजनाओं की समीक्षा के साथ ही सिंहस्थ से जुड़े काम भी रहेंगे। मंडलोई की टीम में अपर सचिव अरुण कुमार परमार, ओएसडी आलोक सोनी और ओएसडी कविराज मेहरा को रखा गया है।

आलोक कुमार सिंह के पास ये काम

सीएम के सचिव आलोक कुमार सिंह के पास सीएम के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से समन्वय का काम रहेगा। सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियां और नामांकन तथा सीएम कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था भी वे देखेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग, विधानसभा सत्र की तैयारी, सीएम परिषद की बैठकों का संचालन आदि की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उनकी टीम में उप सचिव संदीप केरकेट्‌टा और ओएसडी आशीष खरे को शामिल किया गया है।

केंद्र से जुड़े काम इलैया राजा देखेंगे

सीएम के सचिव डॉ.इलैया राजा टी के पास दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़े कामों की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से पत्राचार का काम उनके पास रहेगा। सीएम के दिल्ली दौरे का मैनेजमेंट तथा केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों का काम भी वे देखेंगे। उनके साथ उप सचिव आदित्य शर्मा को रखा गया है।

कौशलेंद्र सिंह के पास कई महत्वपूर्ण काम

कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी कई महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं, जिनमें विजिलेंस शाखा के तहत गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल है। इसके अलावा सीएम से मुलाकातों से पहले की तैयारी और अधिकारियों से समन्वय बिठाना, रोज के महत्वपूर्ण और संवेदनशील समाचारों पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाना। कौशलेंद्र सिंह के पास कई डिजिटल काम भी रहेंगे। इनकी टीम में आशीष कुमार पांडेय और श्रीलेखा श्रोत्रिय को शामिल किया गया है।

वालिम्बे के पास सीएम के दौरे का काम

चंद्रशेखर वालिम्बे के पास सीएम के दौरे से संबंधित पूरी जिम्मेदारी रहेगी। सीएम का दौरा तय करना और उनमें बदलाव करने का काम वे देखेंगे। दौरे की जानकारी जुटाकर फोल्डर भी तैयार करेंगे। इसके अलावा जनता से मिलने वाले आवेदन और शिकायतों के समाधान के साथ ही सीएम सहायता कोष और स्वेच्छानुदान का काम भी वे देखेंगे। उनकी टीम में उप सचिव सुधीर कुमार कोचर, संदीप अष्ठाना और आशुतोष गोस्वामी को शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों के बीच भी कार्यविभाजन

इनके अलावा  अपर सचिव अरुण परमार, अपर सचिव अरविंद दुबे, अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अजातशत्रु श्रीवास्तव, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय के बीच भी कार्यों का विभाजन किया गया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं ने दिल खोलकर वोट डाले, जिसने आजादी के बाद के मतदान के सारे आंकड़े तोड़ डाले। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत मतदान के तहत शाम 7 बजे तक 91.83 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि तमिलनाडु में शाम 7 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 84.73 फीसदी मतदान हुआ है। ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं को बोला सलाम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इन दोनों राज्यों में रिकॉर्ड मतदान को लेकर कहा कि इन दोनों राज्यों के मतदाताओं को मेरा सलाम है। आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत है। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है। पश्चिम बंगाल ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक  तमिलनाडु में इस बार कुल 84.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह वर्ष 2021 के 71.8 प्रतिशत मतदान की तुलना में 12.8 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 2026 में 91.83 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 84.6 प्रतिशत रहा था। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में मतदान प्रतिशत 7 फीसदी अधिक है।