इंदौर। भोपाल के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदौर मेट्रो के वर्चुअल उद्घाटन के बाद अचानक शाम को सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने न केवल मेट्रो की सवारी की, बल्कि महिला यात्रिओं से चर्चा भी की। सीएम ने इंजन में पहुंचकर मेट्रो संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसी अवसर पर सीएम ने उज्जैन तक मेट्रो चलाने की खुशखबरी भी दी।
सीएम यादव ने कहा कि अहिल्या देवी अच्छी शासक थी। उनका राज सुशासन की एक मिसाल है। यह गौरव की बात है कि उनकी जयंती पर इंदौर में मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण हुआ।अहिल्या माता की जन्म जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है और उस समय यह शुरुआत इंदौर के इतिहास में चार चांद लगाने वाली है। सीएम ने कहा कि भविष्य में मेट्रो के दूसरे चरणों का भी काम होगा। मेट्रो ट्रेन देवी अहिल्या की नगरी से बाबा महाकाल की नगरी तक जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे
- घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
इंदौर की राजनीति में कयासों का दौर
सीएम के अचानक इंदौर आकर मेट्रो ट्रेन में सफर करने से इंदौर की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है। जो नेता और मंत्री अब तक इंदौर मेट्रो का पूरा श्रेय लेने में जुटे हुए थे उनके चेहरे भी उतर गए हैं। निश्चित तौर पर अगर प्रधानमंत्री का भोपाल में कार्यक्रम नहीं होता तो सीएम यादव ही इसका उद्घाटन करते। चूंकि सीएम इंदौर जिले के प्रभारी हैं और यहां कि राजनीतिक परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते भी हैं इसलिए यहां उनका आना कई तरह के संकेत भी दे रहा है। इन संदेशों में यह भी शामिल है कि इंदौर पर उनकी पूरी नजर है और यहां की व्यवस्थाओं को अपने हिसाब से ही चलाना पसंद करेंगे।



