दिगंबर जैन महाकुंभ में बोले सीएम मोहन यादव- हमारी दिगंबर परंपरा वाकई अद्भुत है

Date:

इंदौर। सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने दिगंब जैन महाकुंभ में हिस्सा लेकर संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए।

सीएम मोहन यादव ने सुमित धाम, इंदौर में आयोजित दिगंबर जैन, महाकुंभ में हिस्सा लेकर जैन संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी दिगंबर परंपरा वाकई अद्भुत है। मेडिकल साइंस फेल है इसके आगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकार गौमाता के लिए क्या-क्या प्रयास कर रही है। सरकार दो गौशाला चलाएगी ही इसके साथ ही कामधेुन योजना के अंतर्गत 25 से ज्यादा गाय पालने वाले को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जितनी भी धार्मिक नगरी है वहां शराबबंदी कर दी है। सीएम ने इस अवसर पर निकली शोभायात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी भव्य शोभायात्रा आज तक नहीं निकली।

आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

388 संतों का मंगल प्रवेश जुलूस निकला

इंदौर के गांधी नगर स्थित श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट में 6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल शुरू हुआ। रविवार को 388 से अधिक संतों का मंगल प्रवेश जुलूस महावीर बाग से सुमति धाम तक निकला। मंगल प्रवेश जहांजहां से गुजरा वहां जयजय गुरुदेव का जयघोष समाजजनों ने किया। इस मंगल प्रवेश जुलूस में समग्र दिगंबर जैन समाज, गुरु भक्त परिवार किन्नर समाज ने दिगंबर जैन परंपरा के 388 संतों आर्यिका की अगवानी की।

दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण

सीएम मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव शरीर परात्मा की कृपा है। समाज और सरकार के सहयोग से उपकरण भेंट किए गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने आप सभी को नया नाम दिया। इस अवसर पर सभी विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।