सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे से गरमाई एमपी की सियासत, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच कई नेताओं की धड़कनें तेज

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। सीएम की इस यात्रा को मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होना है। मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा भी हो चुकी है। इस मामले में कई बार दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी हुई है। प्रदेश में सीएम मोहन अपने मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक भी ले रहे हैं। इसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा संगठन स्तर पर भी चल रही है।

कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्‌टी

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में सीएम समेत 31 पद भरे हुए है और चार पद खाली हैं। लंबे समय से चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। उन्हें हटाकर और चार खाली पद को मिलाकर 7-8 नए विधायकों को मौका मिल सकता है।

इन्हें मिल सकता है मौका, इनकी हो सकती है छुट्‌टी

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि नए मंत्रियों में गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस आदि के नामों पर विचार चल रहा है। इसके विपरित प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है।

हटाए गए मंत्रियों को केंद्र में जिम्मेदारी

सूत्र बताते हैं कि जिन मंत्रियों की छुट्‌टी होने की संभावना है, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन कवायदों के बीच मध्यप्रदेश के दो मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से दिल्ली में सक्रिय हैं। सीएम के दिल्ली दौरे से पहले एक बार कैलाश विजवयर्गीय ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। वे लगातार अमित शाह से मिल रहे हैं। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी पिछले दिनों मुलाकात की थी।

क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी सधेंगे

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश करेगी। इस बार बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल अंचल का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही ओबीसी, आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं को भी जगह दी जा सकती है।

दिल्ली में सीएम ने की मेट्रो की सवारी

सीएम यादव के दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर भी दिखा। सीएम यादव ने गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी की तरह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। मेट्रो में सफर के दौरान सीएम ने जनता से संवाद भी किया। सीएम यादव ने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। कोर्ट ने कहा-यह मंदिर है, हिंदुओं को पूजा का अधिकार।