शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के फोरलेन हाईवे पर लुकवासा के पास एक रोड एक्सीडेंट में महाराष्ट्र की दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य डॉक्टर घायल हुए हैं। इस कार में डॉक्टरों की टीम महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा पर निकली थी। अयोध्या दर्शन के बाद ये लोग महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे थे।
कार चला रहे डॉ. अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर कवासा बायपास पर उनकी कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा में दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे में डॉ. तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. नीलम पंडित (55) पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना में डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई, महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी, महाराष्ट्र और डॉ. सीमा जोशी (59) घायल हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’



