मुंबई। एक्टर सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया। इसमें वे बहुत ही धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। करीब दो महीने पहले इसका टीजर जारी हुआ था। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है सलमान इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में हर एक इमोशन देखने को मिले हैं। मारधाड़ के साथ–साथ धांसू डायलॉग्स और गानों का बैलेंस भी है। ट्रेलर देखकर ये तो साफ पता चलता है कि सलमान खान मास मसाला फिल्मों के हीरो की तरह दिखने वाले हैं, जो जानबूझकर की गई गलतियों की सजा देते दिख रहे हैं और नेगेटिव किरदारों के हाथ पैर तोड़कर एक करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में थोड़े से गाने, थोड़ा सा प्यार और थोड़ी सी रश्मिका मंदाना को दिखाकर मेकर्स ने ये तो क्लियर कर दिया है कि फिल्म में सारा मसाला मिलेगा। सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर और बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले सत्यराज मेन विलेन की भूमिका में दिखेंगे। इसके साथ ही काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी भी हैं। सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। गजिनी जैसी धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले साउथ के डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने इसे डायरेक्ट किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी
- सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, अभी वेटिंलेटर पर, लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
- सलमान खान की ‘नो किस’ पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– “ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं”
- सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के वाट्सएप नंबर पर आया मैसेज


