सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी

Date:

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवानका नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने नए नाम का ऐलान भी कर दिया है। नए पोस्ट के साथ सलमान खान ने खुद फिल्म के नए नाम की झलक फैंस के साथ साझा की है। अबबैटल ऑफ गलवानका नाममातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीसकर दिया गया है।

इस नए शीर्षक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी टैगलाइन है, ‘मे वॉर रेस्ट इन पीसयानी युद्ध खत्म हों। आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्में वीरता और संघर्ष पर केंद्रित होती हैं, लेकिन सलमान खान ने इस टाइटल के जरिए एक वैश्विक और गहरा संदेश देने की कोशिश की है। यह टैगलाइन केवल रणभूमि की सीमाओं की बात करती है, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की अनिवार्यता और युद्ध के अंत की कामना को भी दर्शाती है। सामने आए पोस्ट में सलमान की आधा चेहरा दिख रहा है। वो खून से लथपथ नजर रहे हैं।

battle of Galwan

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म गलवान घाटी की वास्तविक और ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी चित्रांगदा सिंह के साथ जमेगी। दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कियुद्धको लेकर सलमान खान की एक बहुत बड़ी और गहरी सोच है, जो सिर्फ लड़ाईझगड़े की बात करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। सलमान खान फिल्म में महावीर चक्र प्राप्त कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में हैं।बैटल ऑफ गलवानका पहला गाना 24 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ था। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में इस देशभक्ति गीत का टाइटल भीमातृभूमिहै।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।