विजय शाह के बाद अब प्रदेश के डिप्टी सीएम देवड़ा का विवादित बयान, बोले-देश की सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक है

Date:

जबलपुर। अभी कर्नल सौफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का एक बयान सामने आ गया है। देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिकउनके चरणों में नतमस्तक है। इतना कहकर देवड़ा ने पीएम मोदी के लिए जोरदार तालियां भी बजवाई।

डिप्टी सीएम देवड़ा जबलपुर के घंटाघर स्थित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मंच से वे पहलगाम हमले को लेकर सेना के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य उन्होंने देखा कि जो पर्यटक के रूप में गए थे, घूमने गए थे और वहां चुनचुनकर के धर्म पूछपूछकर के और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था, पूरे देश के लोगों के दिमाग में। जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।

कांग्रेस ने साधा निशाना

देवड़ा के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है। माफ़ी से काम नहीं चलेगा इस आदमी को तो आपको बर्खास्त करना ही पड़ेगा मोदी जीघटिया, बेहद घटिया घिनौनी सोच है यह। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि आप क्या कह रहे हैं देवड़ा जी। मोदी जी और देश की जनता हमारी वीर सेना के प्रति समर्पित और नतमस्तक है। आप लोग देश की और सुरक्षा एजेंसीज का मनोबल क्यो गिरा रहे हैं। हमारा भारत सुरक्षित है मात्र देश की सेना के हौसले से। हम अपनी संस्थाओं को कमजोर करने में क्यों लगे हैं उप मुख्यमंत्री जी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...