यशवंत क्लब चुनाव में नया मोड़, पम्मी छाबड़ा के साथ आए अजय बागड़िया, टोनी सचदेवा ने किया अपनी टीम का ऐलान, अब त्रिकोणीय नहीं आमने-सामने का मुकाबला

Date:

इंदौर। यशवंत क्लब चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के दो दावेदार पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया अब एक साथ आ गए हैं। इससे पहले पम्मी छाबड़ा, अजय बागड़िया और टोनी सचदेवा की तीन टीमें मैदान में आने वाले थीं, लेकिन नए समीकरण के बाद छाबड़ा की टीम से सचदेवा की टीम का सीधा-सीधा मुकाबला होगा।

यशवंत क्लब चुनाव के संविधान के अनुसार कोई भी सदस्य लगातार तीन बार चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके कारण यह तय था कि टोनी सचदेवा इस बार चुनाव मैदान में नहीं आएंगे। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा की टीम से ही सचदेवा की टीम का मुकाबला होना था, लेकिन इसी बीच अजय बागड़िया के मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन गई थी। बागड़िया की टीम भी लगभग तय हो गई थी और कई नाम चर्चा में थे। इसी बीच पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया के बीच ड्रा के माध्यम से नाम तय किए गए। ड्रा में पम्मी का नाम आया तो बागड़िया पीछे हट गए और पम्मी का साथ देने का ऐलान किया है। जाहिर है अब मुकाबला काफी रोचक बन गया है।

बागड़िया की टीम को करना होगा एडजस्ट

इस चुनाव के लिए जहां पम्मी छाबड़ा अपनी टीम लगभग बना चुके थे, वहीं अजय बागड़िया की टीम के नाम भी लगभग सामने आ चुके थे। अब दोनों के साथ आ जाने के बाद पम्मी छाबड़ा को बागड़िया की टीम के लोगों को एडजस्ट करना पड़ेगा। इसके लिए पम्मी को अपनी टीम के कुछ लोगों को मनाना होगा।

सचदेवा और गोरानी ने उतारी अपनी टीम

टोनी सचदेवा और संजय गोरानी ने यशवंत क्लब चुनाव के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र जैन (जीतूजी) और मानद सचिव के लिए विजय कस्तूरी के नाम की घोषणा की गई है। यह दोनों नाम पहले से ही चर्चा में थे। रूपल पारेख को मानद कोषाध्यक्ष और  तेजवीर जुनेजा को मानद संयुक्त सचिव के लिए मैदान में उतारा गया है। प्रबंध समिति के सदस्यों में वैभव दुआ, राजेश तलवार, गुनीत चड्ढा और भारती बड़ोदिया के नाम हैं। पांचवें सदस्य की घोषणा बाद में की जाएगी।

मास्टर प्लान के लिए पांच सदस्यीय टीम

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन की देखरेख और उसे सुनिश्चित करने के लिए  पाँच-सदस्यीय निर्माण समिति का गठन किया गया है। इसमें टोनी सचदेवा, संजय गोरानी, श्रीनिवास मालपानी, किरण देशमुख और संजय सोधानी को शामिल किया गया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related