JEE Advanced 2026 Result Out: 360 में 330 अंक लाकर किसने मारी बाजी ? सामने आया AIR 1 का नाम, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म!

Date:

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2026 के  रिजल्ट   का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार सुबह घोषित हुए रिजल्ट में हजारों छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिली, जबकि टॉपर्स की उपलब्धियों ने सभी को चौंका दिया।

इस वर्ष जेईई (एडवांस्ड) 2026   में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। इनमें 10,107 छात्राएं शामिल हैं, जो देशभर में इंजीनियरिंग शिक्षा में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

सबसे ज्यादा चर्चा AIR 1 (All India Rank 1) हासिल करने वाले छात्र की हो रही है। आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक हासिल किए और कॉमन रैंक लिस्ट  में पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं लड़कियों की श्रेणी में भी आईआईटी दिल्ली ज़ोन का दबदबा देखने को मिला।आरोही देशपांडे  ने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर छात्राओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 रही।

इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है। अब सफल उम्मीदवारों की नजरें आई आई टी एडमिशन , कॉउंसलिंग  और पसंदीदा आईआईटी व ब्रांच पर टिकी होंगी।

लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है—इस साल कौन-सी IIT और कौन-सी ब्रांच सबसे अधिक मांग में रहने वाली है, और क्या कटऑफ पिछले वर्षों की तुलना में नए रिकॉर्ड बनाएगी?

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।