तहव्वुर राणा का  प्रत्यर्पण;भारत की मजबूत और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताया;सुधांशु त्रिवेदी

Date:

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण;भारत की मजबूत और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताया;सुधांशु त्रिवेदी

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताया।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “2008 का मुंबई हमला, जिसे हम 26/11 के नाम से जानते हैं, भारतीय इतिहास के सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। उसके दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने का फैसला आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 की रात 10 आतंकवादियों ने एक साथ कई जगहों पर हमला किया था, जिसमें 164 लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए। इस हमले में शामिल एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को 2012 में फांसी दी गई थी।तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल का एक कारोबारी है, पर मुंबई हमले के लिए समर्थन और साजिश रचने का आरोप है। भारत लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। अब, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय भारत की आतंकवाद विरोधी लड़ाई में एक अहम कदम माना जा रहा है।त्रिवेदी ने कहा कि यह फैसला दुनिया को दिखाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के लिए प्रतिबद्ध है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।