भारत की जड़ें खोदने का मंसूबा लिए पाकिस्तान गए वहीं जड़ हो गए, भगोड़े घोषित
कश्मीरियों को बरगला कर आतंक के रास्ते पर लाने का खेल पाकिस्तान सालों से खेल रहा है पाकिस्तान की नापाक हरकत को समझे बगैर कश्मीरी लोग उसके झांसे में आ जाते है और भारत की जड़ें काटने का का मंसूबा पाले पाकिस्तान पहुंच जाते है खबर ये भी है की वहां जो उनके काम का बंदा यानी उनकी आतंकी फ्रेम में फिट बैठता है उसे नवो काम में ले लेते हैं बाकि तो पता नहीं कहाँ गायब हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजोरी जिले की एक महिला समेत 14 लोगों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ये सभी कई वर्ष पहले आतंकी बनने पाकिस्तान गए थे, जो आज तक नहीं लौटे हैं। मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 दिन में ये सभी लोग खुद को पुलिस के हवाले नहीं करते या कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो इनकी सारी चल-अचल संपत्ति जब्त कर दी जाएगी ।
दरअसल एसएचओ कोटरंका ने एक आवेदन देकर अदालत से एक महिला और 13 अन्य ऐसे लोगों को भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी थी, जिनके खिलाफएग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट ऑर्डिनेंस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनका अभी तक अता-पता नहीं है। उनके खिलाफ कई बार वारंट जारी करने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ये लोग वर्षों से घर नहीं लौटे हैं। वहीं, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 14 लोगों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo पर दुनिया की नजर
- Iran Travel Advisory: भारत ने जारी किया हाई अलर्ट! ईरान जाने से बचें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई चेतावनी और इमरजेंसी हेल्पलाइन



