श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों की मदद करने वाले टीचर मो. यूसुफ कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कटारिया लश्कर–ए–तैयबा (टीआरएफ) का आतंकी है। इसी संगठन पर बैसरन की घाटी में 26 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों की सहायता पहुंचाने का आरोप है?
जम्मू–कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के बाद से पुलिस मोहम्मद कटारिया तक पहुंची। ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन महादेव के दौरान बरामद हथियारों और अन्य सामानों का विश्लेषण के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। जांच में ये पुष्टि हुई है कि आतंकवादियों की आवाजाही में मदद और सुविधा प्रदान करने में कटारिया ने मदद की थी। कटारिया के सहयोगियों की पहचान करने और टीआरएफ से जुड़े नेटवर्क को तबाह करने के लिए आगे की जांच जारी है। मोहम्मद यूसुफ कटारिया पहलगाम में संविदा पर काम करता था और स्थानीय बच्चों को पढ़ाता था। कुछ महीने पहले ही वह आतंकियों के संपर्क में आया और उनकी मदद करने लगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा: शिक्षिका, डॉक्टर और ब्यूटी पार्लर संचालिका तक पहुंची जांच
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
22 अप्रैल को 26 लोगों की हुई थी हत्या
पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इन 26 लोगों में 25 लोग सैलानी थे। इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए।



