श्रीनगर; झेलम नदी में नाव पलटी, 4 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है. मंगलवार सुबह श्रीनगर के नौगाम इलाक़े में यह घटना हुई. श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के मुताबिक़, अस्पताल में सात लोग लाए गए, जिनमें से चार की मौत हो चुकी थी जबकि तीन का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि इस नाव पर 17 लोग सवार थे.
एसडीआरएफ़ की टीम मौक़े पर है और कई लोगों को बचाया जा चुका है. हालांकि, अभी भी तलाशी और बचाव अभियान जारी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- श्रीनगर-लेह हाईवे पर भारी हिमस्खलन, कई वाहन दबे, छह लोगों की मौत, कई घायल
- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग



