भाजपा की सूची; यूपी के दो समेत सात उम्मीदवारों के नाम, बृजभूषण की सीट पर  सस्पेंस बरक़रार 

Date:

भाजपा की सूची; यूपी के दो समेत सात उम्मीदवारों के नाम, बृजभूषण की सीट पर सस्पेंस बरक़रार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में सात उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की तीन, उत्तर प्रदेश की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है। बड़ी बात यह है कि यूपी की जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उनमें देवरिया और फिरोजाबाद शामिल हैं। प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह की सीट पर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

suspense continues on tickets of many big names of bjp in 24 seats of up  next list will come soon - यूपी की 24 सीटों में बीजेपी के कई बड़े नामों के

सूची के मुताबिक, महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (अजा) से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध (आईएएस) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा

यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ी बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने वाले मिशन के लिए केवल संतोषजनक कार्य से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए सटीक रिजल्ट भी आने चाहिए। अब हर 20 दिन में सफाई कार्यों की समीक्षा की जाएगी।