श्रीनगर-लेह हाईवे पर भारी हिमस्खलन, कई वाहन दबे, छह लोगों की मौत, कई घायल

Date:

श्रीनगर। कश्मीर के सोनमर्ग में शुक्रवार को श्रीनगरलेह राजमार्ग पर स्थित जोजिला पास केजीरोपॉइंटइलाके में भारी हिमस्खलन हुआ। इसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हैं। कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि अभी भी कई लोग वहां फंसे हो सकते हैं, क्योंकि अचानक हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ की मोटी चादर के नीचे 6 से 8 वाहन दब गए थे। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीनगर से कारगिल और लेह की ओर वाहनों का एक काफिला जा रहा था, तभी जोजिला केजीरोपॉइंटके पास अचानक पहाड़ से बर्फ का एक विशाल हिस्सा नीचे गिरा। पुलिस के अनुसार जोजिला दर्रे केजीरो पॉइंटपर एक यात्री वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। कुछ वाहन अचानक आए भारी हिमस्खलन की चपेट में गए, जिसके कारण उनमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

आपदा के खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जम्मूकश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, बीआरओ और भारतीय सेना की टीमों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कर्मियों ने अब तक दर्जनों लोगों को बर्फ के मलबे से बाहर निकाल लिया है, लेकिन, अभी भी कुछ लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक्स पर घटना की जानकारी दी। इन्होंने लिखा-ज़ोजी ला में हिमस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है। मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को तत्काल घटनास्थल का दौरा करने और राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। आपदा राहत बलों और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।