श्रीनगर में बड़ा हादसा: नहर में गिरी सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी, 7 जवान घायल
शनिवार को श्रीनगर के डगपोरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- MP Breaking News: विधायक की कार बनी आग का गोला! गाय को बचाने की कोशिश में बड़ा हादसा, बाल-बाल बची जान
अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना अहमद नगर स्थित डगपोरा रोड पर उस समय हुई जब सीआरपीएफ की बुलेटप्रूफ बंकर गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरा।
घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सौरा में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों की हालत स्थिर है, हालांकि उन्हें कई चोटें आई हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


