श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण धमाका, छह की मौत – दिल्ली विस्फोट जैसा खौफनाक मंजर

Date:

श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण धमाका, छह की मौत – दिल्ली विस्फोट जैसा खौफनाक मंजर

नौगाम पुलिस स्टेशन के भीतर हुए जोरदार धमाके में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों की है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Blast in Nowgam Police Station: दिल्ली कार ब्लास्ट की चल रही थी जांच,  जम्मू-कश्मीर के पुलिस स्टेशन के पास धमाका, 8 हुए घायल और कुछ मृतकों की  आशंका | Investigation ...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट जप्त किए गए विस्फोटक पदार्थ के नमूने लेते समय हुआ। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बरामद किया गया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है। धमाका इतना भीषण था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और इसकी आवाज नौगाम से लेकर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक तक सुनाई दी।

यह घटना दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट जैसी मानी जा रही है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। वहां की तरह ही इस धमाके के भी वीडियो फुटेज सामने आए हैं जिनमें मलबा और बिखरी तबाही के दृश्य नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जो दिल्ली विस्फोट के लिए भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद से जब्त किए गए 2900 किलो विस्फोटक—जिसमें लगभग 358 किलो RDX शामिल था—की सैंपलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। सैंपलिंग में FSL टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक दर्जी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से जब्त किए गए 360 किलो विस्फोटक को नौगाम पुलिस स्टेशन लाया गया था। मुजम्मिल अब तक इस आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से एक है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पूरा विस्फोटक थाने के अंदर ही संग्रहीत किया गया था।

ध्यान देने योग्य है कि यही वही पुलिस स्टेशन है, जहां 19 अक्टूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस और जांच एजेंसियां इस घटना के कारणों की गहन जांच कर रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे  की मांग तेज

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनशन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।