पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, 9,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नर्मदा जिले में वे 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें आदिवासी कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और विरासत से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
- अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी ,भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का हुआ ऐलान
- गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो के बाद सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
- देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना।
- डेडियापाड़ा में जनसभा और परियोजनाओं का शुभारंभ।
- पीएम-जनमन और डीए-जगुआ योजना के तहत 1 लाख घरों का गृह प्रवेश।
- 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, असम मेडिकल कॉलेज में सक्षमता केंद्र और इंफाल में जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन।
- 14 आदिवासी जिलों में 250 नई बसों को हरी झंडी और 748 किमी नई सड़कों की आधारशिला।
- 50 नए एकलव्य मॉडल विद्यालयों का शिलान्यास।
- सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की समीक्षा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री 19 नवंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। अब तक इस योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिल चुकी है।


