इस्लामाबाद धमाका: भारत ने की कड़ी निंदा, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद
इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित एक शिया इमामबाड़े में हुए भीषण धमाके पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा बयान जारी करते हुए घटना की निंदा की है। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के दौरान बेगुनाह नमाजियों को निशाना बनाकर यह आत्मघाती हमला किया गया।
भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है। भारत इस हमले में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है।”
साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि,यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने के बजाय, अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों को दोष देकर खुद को भ्रमित कर रहा है। भारत ऐसे किसी भी आधारहीन आरोप को पूरी तरह खारिज करता है।”
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले के पीछे भारत और अफगानिस्तान की भूमिका होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि हमलावर का अफगानिस्तान आना-जाना साबित हो चुका है और भारत-अफगानिस्तान की मिलीभगत के संकेत मिल रहे हैं।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आसिफ के बयान को अफसोसजनक” बताया और कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के पाकिस्तान की ओर से जल्दबाजी में अफगानिस्तान को दोषी ठहराया गया है।



