अफग़ानिस्तान में भूकंप के बाद भारत ने भेजी राहत सामग्री
अफग़ानिस्तान में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत ने वहां राहत और सहायता सामग्री भेजी है। इस भूकंप से देश के उत्तरी प्रांतों बल्ख, समांगन और बगलान में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलें तेज़: सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने दिया एकजुटता का संदेश
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने अफग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से बात की और भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जयशंकर ने कहा कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारतीय राहत सामग्री पहले ही भेजी जा चुकी है, और दवाओं की अतिरिक्त खेप भी जल्द पहुंचने वाली है। इसके साथ ही, भारत की ओर से चिकित्सा सहायता भी जल्द भेजी जाएगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि खाद्य सामग्री से भरे ट्रक अफग़ानिस्तान रवाना किए गए हैं। उन्होंने लिखा, “अफग़ान लोगों के प्रति अपने समर्थन के तौर पर भारत भूकंप प्रभावित परिवारों को खाद्य सहायता भेज रहा है।”


