नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत के दौरे पर आए हैं। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि भारत–ब्रिटेन साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण आधार बन रही है। भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं
पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टारर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी जुलाई में, मेरी ब्रिटेन यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ संयुक्त वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात लागत कम होगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापार बढ़ेगा और इससे हमारे उद्योगों और उपभोक्ताओं को लाभ होगा। समझौते पर हस्ताक्षर के कुछ ही महीनों के भीतर आपकी भारत यात्रा, जिसमें आपके साथ अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है, भारत–ब्रिटेन साझेदारी में नए जोश का प्रतीक है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा का स्कोर जीटी के पूरे स्कोर से ज्यादा
- महिला आरक्षण बिल को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरी भाजपा, सीएम यादव ने कहा-कभी नहीं भूलेगी नारी अपना अपमान
- डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने डीसी बोर्ड को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, भाजपा नगर अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं। लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे मूल्यों में आपसी विश्वास हमारे संबंधों की नींव में निहित है। वैश्विक अस्थिरता के वर्तमान युग में, भारत और ब्रिटेन के बीच यह बढ़ती साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में हमने हिंद–प्रशांत, पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता तथा यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। यूक्रेन संघर्ष और गाजा के मुद्दों पर, भारत बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।


