बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान-हर परिवार को देंगे एक सरकारी नौकरी, सरकार बनने के 20 दिन बाद लाएंगे अधिनियिम

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में सभी दल जनता को लुभाने में जुट गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में जनता से एक बड़ा वादा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जितने भी ऐसे परिवार हैं जिनके घर में सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें हम सरकारी नौकरी देंगे। हम सरकार में आने के बाद बीस दिनों के अंदर अधिनियम लाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमसे पूछा जाएगा कि हम यह कैसे करेंगे, तो हम बता दें कि हम इसे साइंटफिक तरीके से करेंगे और हमारे पर सभी चीजों का आंकड़ा है।

तेजस्वी ने कहा कि आज यह लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं नौकरी देने की बात नहीं कर रहे। अब बिहार में बदलाव होगा, नवजागरण होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जितनी घोषणाएं मैं कर रहा हूं वही नकल यह सरकार कर रही है। 17 महीने में हमने जो काम किया था उसमें 5 लाख नौकरियां दी थी। उन्होंने कहा कि हम कोई जुमलेबाजी नहीं कर रहे हैं। एक कसक है हमारे मन में। सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय करेंगे.तेजस्वी जो कह रहा है वो करेगा। तेजस्वी ने कहा कि बीस साल में एनडीए ने असुरक्षा दी और अब हम हर घर नौकरी देंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार को करेक्ट और परफेक्ट सरकार देंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नए और पुराने प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा पैसों और नियंत्रण का विवाद अचानक झड़प में बदल गया, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। जानकारी  के अनुसार, करीब 40 से ज्यादा लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गया। इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि पिस्टल जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की, जबकि कई लोगों के पास धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को अब तक कोई असली पिस्टल नहीं मिली है और शुरुआती जांच में इसे ब्लैंक-फायरिंग पिस्टल माना जा रहा है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे की कमेटी के चुनाव और फंड को लेकर था। दोनों गुट लंबे समय से गुरुद्वारे के नियंत्रण और फैसले लेने के अधिकार को लेकर आमने-सामने थे। हमला पहले से योजनाबद्ध लग रहा था। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और विशेष सुरक्षा दल भी तैनात किया गया। सभी घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हिंसा की शुरुआत किसने की।