हैदराबादः वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं के नकाब हटाए , माधवी लता पर एफ़आईआर
हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के मतदान की लाइन में लगी मुस्लिम महिलाओं का नकाब हटवाने और पहचान पत्र मांगने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अब उन पर एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. चुनाव अधिकारी के आदेश पर माधवी लता के ख़िलाफ़ मुक़दमा भी दर्ज हो गया है.हैदराबाद के ज़िलाधिकारी के बयान के मुताबिक़, माधवी लता के ख़िलाफ़ मलकपेट थाने में आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)सी और जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 132 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.

हैदराबाद के चुनाव अधिकारी रोनॉल्ड रोस ने मीडिया से कहा है कि किसी भी उम्मीदवार के पास किसी का पर्दा हटवाने का अधिकार नहीं है.माधवी लता हैदराबाद से सांसद असद्दुद्दीन ओवैसी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही हैं. माधवी लता के ख़िलाफ़ इससे पहले एक मस्जिद की तरफ़ निशाना करके तीर चलाने का अभिनय करने को लेकर भी एफ़आईआर दर्ज हुई थी.माधवी लता चुनाव प्रचार में अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रही हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार दर्ज हुई एफआईआर, आरोपियों में आठ नामजद
- Health Alert India: महिलाओं पर बढ़ रहा बीमारियों का सबसे बड़ा खतरा! NSSO रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े



