अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत के हैदराबाद में एक सड़क का नाम ‘Donald Trump Avenue’ रखे जाने पर भारत और तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस सम्मान को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

ट्रंप ने उद्घाटन समारोह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के हैदराबाद में न्यू डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू। इस तरह सम्मानित किए जाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति। Thank You.”
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- Donald Trump Warning to Iran: ‘युद्धविराम टूटा तो ईरान का अस्तित्व मिट जाएगा’, ट्रंप की सबसे बड़ी धमकी से बढ़ा Middle East Crisis
- US vs Iran Breaking News: CENTCOM ने जारी किया एयरस्ट्राइक का Video, Donald Trump की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘जल्द दिखेगा अंजाम’
- US-Iran Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन अटैक के बाद अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी | Middle East Breaking News
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Tension: खाड़ी में फंसे 11,000 नाविकों को निकालने की तैयारी, परमाणु निरीक्षण पर ईरान और अमेरिका के दावों में बड़ा टकराव
इससे पहले हैदराबाद स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ऐतिहासिक समारोह की जानकारी साझा की थी। पोस्ट में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू की तस्वीर भी साझा की गई।
अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित सड़क का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘Donald Trump Avenue’ रखा गया है। इस अवसर पर नई नामपट्टिका का अनावरण तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री ने किया।
कॉन्सुलेट ने तेलंगाना के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत होते रणनीतिक और मित्रतापूर्ण संबंधों का प्रतीक है।
ट्रंप की प्रतिक्रिया के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
आपकी क्या राय है?
क्या किसी विदेशी नेता के नाम पर भारत में सड़क का नाम रखा जाना सही कदम है, या सार्वजनिक स्थानों के नाम केवल भारतीय हस्तियों के नाम पर होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



