निज्जर की हत्या के आरोप में चौथा भारतीय गिरफ़्तार;कनाडा पुलिस 

Date:

निज्जर की हत्या के आरोप में चौथा भारतीय गिरफ़्तार;कनाडा पुलिस

सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में कनाडा पुलिस ने चौथे भारतीय नागरिक को गिरफ़्तार करने का दावा किया है.22 साल के अमरदीप सिंह पर हत्या करने और हत्या की साज़िश रचने के आरोप लगाए गए हैं.हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में जांच कर रही टीम ने इस बारे में बयान जारी किया है.जांच कर रही टीम ने कहा, अमरदीप सिंह को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में 11 मई को गिरफ़्तार किया गया.

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में चौथा भारतीय आरोपी गिरफ्तार, जानें  पूरा मामला

कनाडा पुलिस ने हाल ही में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया था. पहले गिरफ़्तार किए गए करण बरार, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह पर भी हत्या करने और हत्या की साज़िश रचने के आरोप लगाए गए हैं.45 साल के हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल जून में कनाडा के वैंकूवर के नज़दीक नकाबपोश बंदूक़धारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.तब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था और साथ ही कहा था कि उनके पास इसके लिए भरोसेमंद सुबूत हैं.हालांकि भारत ने इन आरोपों का खंडन किया था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।