पीएम मोदी ने कहा-हरियाणा में चुनाव नजदीक आते ही कमजोर हो गया कांग्रेस के लाउडस्पीकरों का करंट

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस विपक्ष के रूप में पूरी तरह विफल रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, कांग्रेस के उन लाउडस्पीकरों का करंट कमजोर हो गया है जो बड़े-बड़े दावे करते थे।

पीएम मोदी ने नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार किसी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा आधार ही झूठ पर टिका है। कांग्रेस नेता बिना सिर पैर की बातें कर भाजपा की हवा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल तो आप देख रहे हैं कि कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी कमजोर हो गया है।

एक-दूसरे का हिसाब चुकता कर रहे नेता

पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं का ज्यादातर समय आपसी गुटबाजी, लड़ाई और एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में खप रहा है। दस साल तक कांग्रेस जनता के विषयों से दूर रही। इनके नेता या तो अपने परिवार के लिए जिए या अपने गुट के लिए जिए। ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते। कांग्रेस की कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचित है, लेकिन उन्हें उनकी कलह पर नहीं बैठ जाना चाहिए। वे अपनी मौत मरने वाले हैं, लेकिन हमें तो अपने परिश्रम से अपना झंडा गाड़ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।