दिल्ली के सीएम के शपथ समारोह में एनडीए ने दिखाई ताकत, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने किया किनारा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में एनडीए की ताकत दिखाई दी। सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीडिप्टी सीएम समेत दिग्गज एनडीए नेता शामिल हुए। जब रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली, तब खुद पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। इस समारोह में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी नजर नहीं आईं।

रेखा गुप्ता के साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। एलजी वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई। इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलगअलग मंच तैयार किए गए थे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद थे।

भाजपा ने दिल्ली के मंच को महाराष्ट्र में अच्छा संदेश देने के लिए भी इस्तेमाल किया। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए। पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें थीं। देवेंद्र फडणवीस की कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए थे। इतना ही नहीं, ऐसे कई फैसले हुए, जिससे लगा कि शिंदे और फडणवीस में तकरार बढ़ गई है। शपथ ग्रहण समारोह में शिंदे और फडणवीस हंसतेमुस्कुराते और एकदूसरे के बगल में दिखे। यहां तक कि पीएम मोदी भी शिंदे से मुस्कुरा कर मिले।

केजरीवाल और आतिशी ने बनाई दूरी

रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत कोई भी आप नेता मंच पर नजर नहीं आया। भाजपा ने जबकि दोनों को निमंत्रण दिया था। हालांकि, बुधवार को रेखा गुप्ता के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बधाई दी थी।

रामलीला मैदान में लगे जयश्रीराम के नारे

जिस समय रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली तो उस दौरान पूरे रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे थे। भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक मौका था, क्योंकि 27 साल बाद पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री भी बनी हैं। इसके साथ ही वे वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। दहशत के मारे यात्रियों के आंसू निकलने लगे। बताया जाता है कि फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। इसे शाम 4.30 बजे हुबली पहुंचना था। जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी समस्या आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी की जा सके। करीब चार घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। कई यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे, जबकि कुछ लोग रोने लगे। काफी कोशिशों के बाद विमान को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। शाम करीब 7.30 बजे फ्लाइट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। बताया जाता है कि विमान में 22 यात्री सवार थे।  विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे। उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे।