व्यवस्था पर आंख मूंदकर शक करना गलत; वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ईवीएम के वोटों की वीवीपैट पर्चियों से 100 फीसदी मिलान संबंधी याचिकाओं को खारिज कर दिया। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि किसी भी प्रणाली पर आंख मूंदकर संदेह करना किसी भी व्यवस्था के प्रति शक पैदा कर सकता है। पीठ ने कहा कि ‘संतुलित परिपेक्ष महत्वपूर्ण है। आंख मूंदकर किसी भी व्यवस्था पर संदेह करना उस व्यवस्था के प्रति शक पैदा कर सकता है।
सार्थक आलोचना करने की जरूरत है फिर चाहे वो न्यायपालिका हो या फिर विधायिका। लोकतंत्र, सभी स्तंभों के बीच सद्भाव और विश्वास कायम रखने के बारे में है। विश्वास और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देकर हम अपने लोकतंत्र की आवाज को मजबूत कर सकते हैं।’ सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम संबंधी याचिकाओं को खारिज करने के साथ ही चुनाव आयोग के लिए भी दो निर्देश जारी किए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकतंत्र या आरोपतंत्र? बिना सबूत के सियासी बयानबाजी पर कब लगेगी लगाम
- होर्मुज संकट के बहाने रूस पर प्रतिबंध हटाना गलत – मैक्रों का सख्त संदेश
- इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत
- चक्रवात सेंयार और खाड़ी की दबाव प्रणाली ने बढ़ाई दिक्कतें: दक्षिण में तूफ़ान-बारिश, उत्तर में कड़ाके की सूखी ठंड
- दोहरे मौसम तंत्र की बड़ी चेतावनी: मलक्का जलडमरूमध्य से उठ रहा ‘सेंयार’ चक्रवात, दक्षिण भारत में बढ़ेगी बारिश और खतरा
- अब कुछ घंटों में होगा चेक क्लियर, शनिवार से नई व्यवस्था लागू



