इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती  का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत

Date:

इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से उनकी मुलाकात की भी तीखी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “एक अपराधी को गले लगाया है।”

महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,मैं समझती हूं कि हमारे मुल्क की जो पॉलिसी है, वो इस मुलाकात के बिल्कुल खिलाफ है। इस समय पूरी दुनिया इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के खिलाफ है।”

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा, इंटरनेशनल कोर्ट ने उन पर आरोप पत्र दाखिल किए हैं। कई देशों में वह जा नहीं सकते क्योंकि उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है। ऐसे में 139 करोड़ लोगों के नुमाइंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक क्रिमिनल से मिले। गांधी के मुल्क हिन्दुस्तान के लिए यह अच्छा नहीं है।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।