कांग्रेस ने लगाए सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर नए आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर नए आरोप लगाते हुए कहा माधबी जी की मुंबई में एक और प्रॉपर्टी है, जो उन्होंने ग्रीन वर्ल्ड बिल्डकॉन एंड इन्फ़्रा को किराए पर दी. इस कंपनी के मालिक मुकुल बंसल और विपुल बंसल के प्रोफेशनल जीवन का एक बड़ा हिस्सा इंडिया बुल्स के टॉप पोजिशन पर रहा है. सेबी ने इंडिया बुल्स के कई केस देखे हैं, मतलब इंडिया बुल्स के टॉप मैनेजमेंट में जो लोग रहे हैं, माधबी बुच अपनी प्रॉपर्टी उन्हें किराए पर देती हैं.

पवन खेड़ा का कहना है, यह सेबी के कोड ऑफ कंडक्ट के सेक्शन 4, 7 और 8 का उल्लंघन है. सेबी की चेयरपर्सन माधबी जी के अनलिस्टिड कंपनी में जो शेयर हैं, उन कंपनियों का पैराडाइज पेपर में नाम आता है, जिसमें प्रीडिबल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को सरकार के स्टार्टअप फंड से पैसा मिला है. इस कंपनी के सबसे पहले शेयर खरीदने वालों में माधबी बुच जी का नाम है.
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- US-Iran Deal के बाद नया बवाल! Hormuz Strait पर ईरान वसूलेगा फीस? क्या फिर बढ़ेगा Middle East Tension और Oil Crisis?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री



