अगले दो दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर रहेगी जारी

Date:

अगले दो दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर रहेगी जारी

Cold Wave In India Stock Photo - Download Image Now - Winter, India, Fire -  Natural Phenomenon

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 7 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में रात और सुबह के समय कुछ घंटों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।