दिल्ली के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरा, तीन की मौत
दिल्ली में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मौत हो गई है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पाए गए शवों में दो छात्राएं और एक छात्र का है.ये हादसा शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाक़े के एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर में हुआ.
.jpg)
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
- Delhi Fire : दिल्ली की आग में 21 मौतों के बाद जागी सरकार, एलजी ने ली बैठक, कल से होटल, लॉज, रेस्टोरेंट की फाइलें खंगालेंगे अफसर
- दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्द्धन ने बताया है कि मरने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस संबंध में क़ानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.
उन्होंने बताया कि बेसमेंट से पंप के ज़रिये लगातार पानी निकाला जा रहा है. अब ये काम जल्द ही पूरा होने वाला है.
बेसमेंट में फंसे 13-14 स्टूडेंट्स को निकाल लिया गया है. इनमें से तीन को अस्पताल भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि तीनों स्टूडेंट्स इस कोचिंग में यूपीएससी की सिविल सर्विसेज़ परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.


