दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की जहरीली गैस से हादसा, एक सफाईकर्मी की मौत
दिल्ली के अशोक विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, आईएसआई के 9 एजेंट गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद
- आठ घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, सैन फ्रांसिस्को के लिए आज ही हुई थी रवाना
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत

कैसे हुआ हादसा
- घटना मंगलवार देर रात अशोक विहार फेज-II स्थित हरिहर अपार्टमेंट के पास हुई।
- सफाई के दौरान अचानक जहरीली गैस निकलने से चार सफाईकर्मी बेहोश होकर सीवर में गिर गए।
- पीड़ितों को तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।
मृतक और घायल
- मृतक की पहचान अरविंद (40 वर्ष, निवासी कासगंज, यूपी) के रूप में हुई।
- तीन अन्य बेहोशी की हालत में ICU में भर्ती हैं।
पुलिस जांच
- पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी 16 सितंबर रात कॉल से मिली।
- क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
- इलाके में पिछले कई दिनों से सीवर सफाई का काम जारी था।
- फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


