चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर बुरी तरह फंसे तेजस्वी यादव, आयोग ने नोटिस देकर पूछा कि दूसरा वोटर आईडी कहां से आया

Date:

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने के बाद तेजस्वी ने दावा किया था कि इसमें उनका नाम नहीं है। तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए इसका विवरण मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके।

तेजस्वी यादव को भेजे गए नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा कि आपकी ओर से 2 अगस्त 2024 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होने की बात बताई गई। जांच में पाया गया कि आपका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है। इसका EPIC नंबर RAB0456228 है। चुनाव आयोग ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने बताया कि आपका EPIC नंबर RAB2916120 है। जांच में पाया गया कि ऐसा कोई EPIC नंबर चुनाव आयोग की ओर से जारी ही नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से EPIC नंबर RAB2916120 का पूरा विवरण वोटर आईडी कार्ड सहित देने को कहा है, ताकि इस मामले की जांच की जा सके। चुनाव आयोग ने शनिवार को तेजस्वी यादव के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के संबंधित हिस्से में उनका नाम क्रम संख्या 416 पर है। इलेक्शन कमीशन ने कहा था कि यदि उन्हें अब भी कोई शिकायत है तो उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:

तेजस्वी ने कहा था-उनका नाम ही नहीं

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फोन को एक बड़ी स्क्रीन से जोड़ा था और अपना ईपीआईसी नंबर खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर उन्होंने कहा कि मैं खुद मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हूं। इससे मैं चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।