प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था आतंकवादी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही। भाजपा की ने चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने खड़गे को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर आयोग हुआ सख्त
-चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत, लोगों को धमकाने का लगाया आरोप
- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा की मुहर ने मचाया बवाल, कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी ने उठाए सवाल, आयोग ने कहा- क्लेरिकल एरर
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा की मदद के लिए मतदाता सूची से काटे नाम
-आयोग ने पीएम को आतंकवादी कहने पर आचार संहिता का उल्लंघन माना।
– आयोग ने खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हुई थी शिकायत
-भाजपा ने आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस नेता के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
-भाजपा के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन, किरेन रिजिजू , अर्जुन राम मेघवाल आदि आयोग पहुंचे थे।
-किरेन रिजिजू ने खड़गे के बयान को “चौंकाने वाला” और भारतीय राजनीति में “अभूतपूर्व” बताया।
– उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है। हम उचित और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तमिलनाडु में दिया था बयान
-तमिलनाडु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खड़गे में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ यह टिप्पणी की थी।
-बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।
– उन्होंने कहा था कि उनका इशारा “टैक्स आतंकवाद” और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की ओर था।


