प्रथम चरण के मतदान के बीच बिहार के फारबिसगंज से पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा-घुसपैठियों को बचाने में जुटे राजद और कांग्रेस वाले

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आज गुरुवार को प्रथम चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए 15 साल के जंगलराज का रिपोर्ट कार्ड बताया। उन्होंने बिहार से घुसपैठियों को बाहर करने की बात भी दुहराई।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास के साथसाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा और बिहार के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा भी एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार घुसपैठियों की पहचान कर रही है और उन्हें बिहार से बाहर निकाल देगी। ये घुसपैठिए आपके खेतों पर कब्जा करते हैं और आपका हक ले जाते हैं। इनकी पहचान करना और इन्हें बाहर निकालना बिहार के हित में अत्यंत आवश्यक है। वहीं ये राजद और कांग्रेस जैसे दल उन्हें बचाने में लगे हैं और भांतिभांति के झूठ फैला रहे हैं। ये वही लोग हैं जो घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने में लगे रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

मैथिली में की भाषण की शुरुआत

पीएम ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा कि मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वोटरों की शानदार तस्वीरें रही हैं। बूथों पर लंबीलंबी कतारें लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज रही है फिर एक बार एनडीए सरकार। उन्होंने महिलाओं से कहा कि मेरे मन में एक सवाल है। आपलोग सुबहसुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा। आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा।

एनडीए के काम को अभूतपूर्व बताया

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास और सुरक्षा को लेकर एनडीए सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं और राज्य को एक नई दिशा दे रहे है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में गंगा नदी पर चार नए पुल बनाए गए हैं, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हुआ है। कोसी नदी पर तीन नए पुल बनकर तैयार हैं, और तीन अन्य नए पुलों पर तेजी से काम चल रहा है, जो मिथिलांचल की भाग्य रेखा बदल देंगे। पीएम ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए सात एक्सप्रेसवे मंजूर किए हैं, जिनमें से एक का काम पूरा भी हो चुका है। गोरखपुरसिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट बिहार के आर्थिक विकास को गति देंगे। सीमांचल जैसे क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी उपेक्षा दूर हो रही है।

एक-दूसरे के बाल नोचेंगे महागठबंधन वाले

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेसराजद के झगड़े को उजागर किया था। झगड़ा और बढ़ गया है। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को राजद के खिलाफ मोर्चे पर उतार दिया है। वे मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और राजद के जंगलराज की कलई खोल रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस जंगलराज में दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। अभी तो चुनाव हुए हैं, नतीजे आने पर वे एकदूसरे के बाल नोचने लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!

पिछले कुछ दशकों से इंदौर शहर में नए ‘रईसों’ की बाढ़ सी आ गई। सोने की मोटी चेन, ब्रेसलेट, ब्रांडेड जीन्स, शर्ट, शूज और महंगी गाड़ियों से उतरते किसी को देख लीजिए तो सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये वो वाले ‘रईस’ हैं।