सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मिलीजुली शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। हालांकि 6 नवंबर को शेयर बाजार की शुरुआत मिलीजुली रही। बीएसई सेंसेक्स 57 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 83,516 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 4 अंक टूटकर 25,593 पर खुला। देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स 349 अंकों की मजबूती के साथ 83,808 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ 25,658 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर बढ़त में हैं, जबकि 7 में गिरावट है। सबसे ज्यादा तेजी एफएमसीजी, ऑटो और आईटी सेक्टर में देखने को मिल रही है, वहीं मेटल शेयर दबाव में हैं। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स 4% से ज्यादा उछाल के साथ चमक रहा है, जबकि पावर ग्रिड 2.19% की गिरावट के साथ टॉप लूजर बना हुआ है। गुरुवार को सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक उछाल एशियन पेंट्स के शेयरों में देखने को मिला है। यह 4.70 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 1.5 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि SBI में 1.34 प्रतिशत और L&T के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है। आज के सत्र में निफ्टी पर कुछ दिग्गज स्टॉक में तेजी से देखने को मिल रही है। एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एलएंडटी और एक्सिस बैंक के प्रमुख गेनर्स (बढ़त वाले शेयर) हैं। वहीं हिंडाल्को, मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस में गिरावट दर्ज की गई है। मेटल, पावर, रियल्टी और थोक विक्रेताओं पर सेक्टोरल रिकॉर्ड्स में लगभग 0.5% की गिरावट आई है, जबकि ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेंशियल्स और एफएमसीजी शेयरों में 0.5% से 1% की बढ़त देखने को मिल रही है। 4 नवंबर को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 83,459 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 165 अंक की गिरावट रही। ये 25,597 पर बंद हुआ था।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।