पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी। इन महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए हैं। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपकी सेवा में काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन पर्व में आप सबका आर्शीवाद हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आज आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से अब तक 75 लाख बहने जुड़ चुकी हैं अभी एक साथ इन बहनों के खाते में 10,000-10,000 रुपए भेजे गए हैं। जब कोई नारीशक्ति रोजगार करती हैं तो उनके सपनो को नए पंख लग जाते हैं। नए खातों को मोबाइल और आधार से ना जोड़ा होता तो क्या सीधे इतने पैसे आपके बैंक खातो में भेजा जा सकता था?
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
- बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ, एनडीए विधायक दल ने चुना अपना नेता, कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ
- जदयू विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों ने सम्राट चौधरी को चुना, उप नेता बने विजय सिन्हा
कांग्रेस पर पीएम ने साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि पहले पंचायत से पार्लियामैंट पर राज करने वाले प्रधानमंत्री कहते थे कि भेजे गए पैसो में से सिर्फ 15 पैसे पहुंचते है बाकी 85 % लूट जाता था। एक भाई को खुशी तब मिलती है जब एक बहन स्वस्थ हो, बहन खुशहाल हो बहन का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो इसके लिए वह भाई जो बन पड़ता है वह करता है। आज आपके दो भाई नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मिलकर आपकी सेवा समृद्धि और आपका स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने कहा-अब बिहार में कानून का राज
सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 75 लाख महिलाओं को योजनाओं की राशि भेजी जाएगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। 3 अक्टूबर को फिर महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। शुरू से ही हमने महिलाओं की उन्नति के लिए ध्यान दिया। बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 से जब से एनडीए की सरकार बनी हम काम में लगे हैं, अब बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।



