विमल अजमेरा और मनोज काला को देवी अहिल्या संस्था की प्राथमिक सदस्यता से निकाला, अब एफआईआर की तैयारी

Date:

इंदौर। वर्षों से विवादित रही देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला को संस्था की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले सहकारिता विभाग ने अजमेरा को अध्यक्ष पद से निष्कासित किया था। अब दोनों के खिलाफ संस्था का वर्तमान संचालक मंडल एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

सहकारिता विभाग द्वारा अजमेरा को निष्कासित किए जाने के बाद 24 सितंबर को रवींद्र नाट्य गृह में संस्था की आम सभा हुई थी। इसका संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने किया था। इसमें अजमेरा द्वारा की गई गड़बड़ियां उजागर हुई थीं। कई सदस्यों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद साधारण सभा ने अजमेरा और काला को प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही यह प्रस्ताव भी पास हुआ कि दोनों के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का प्रकरण भी दर्ज कराया जाए।

👉 यह भी पढ़ें:

आम सभा ने तय किया था जायसवाल का नाम

रवींद्र नाट्य गृह में 24 सितंबर को हुई साधारण सभा का कार्यक्रम पहले से तय था। तय समय सुबह साढ़े नौ बजे तक काफी कम सदस्य वहां पहुंचे थे। आधे घंटे के बाद जब सदस्यों की संख्या पर्याप्त हो गई तो फिर आम सभा शुरू हुई। आम सभा का संचालन कर रहीं अमृता खत्री ने सदस्यों से कहा कि संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा को सहकारिता विभाग ने निष्कासित कर दिया है, अब इस सभा की अध्यक्षता किससे कराई जाए। फिर खत्री ने कहा कि मंच पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल मौजूद हैं, क्या इनसे अध्यक्षता कराई जाए। इस पर सभागार में मौजूद अधिकांश सदस्यों ने हामी भरी। इसके बाद पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में आम सभा हुई। आम सभा ने अजमेरा और काला के खिलाफ पुलिस में एफाईआर दर्ज कराने के लिए पंकज जासवाल को अधिकृत किया।

पंकज जायसवाल ने जारी किया पत्र

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में आम सभा का संचालन करने वाले पंकज जायसवाल ने अजमेरा और काला को पत्र जारी कर बैठक के फैसलों की सूचना दी है। इसमें लिखा गया है कि आमसभा में संस्था के सदस्यों द्वारा अजमेरा और काला के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों पर संस्था के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है। संस्था के सदस्यों ने इस बात पर भी आपत्ति ली है कि आप दोनों द्वारा संस्था के पैसे किसी दूसरी संस्था के नाम पर इंदौर विकास प्राधिकरण में जमा करा दिए गए हैं। संस्था के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने के कारण आपको संस्था की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने व आपके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्णय आमसभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा बहुमत से लिया गया। आम सभा में लिए गए निर्णयानुसार आपको संस्था की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। आप अब देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्यादित, इन्दौर के प्राथमिक सदस्य नहीं रहे।

सदस्यों ने अजमेरा पर लगाए थे कई आरोप

साधारण सभा में सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला पर कई आरोप लगाए थे। अधिकांश सदस्यों ने कहा था कि दोनों ने मिलकर सदस्यों के साथ धोखाधड़ी की है। अजमेरा तो भूमाफिया विमल लुहाड़िया जैसे भूमाफियाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। सदस्यों ने कहा कि पिछले चार साल में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई और उन्हें परेशान किया गया। एक पूर्व संचालक के बेटे ने प्लॉट के नाम पर खुलेआम पैसे लेने के आरोप भी लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।