पटना। बिहार में सरकार गठन की कवायद जारी है। बुधवार को जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। जदयू में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, वहीं भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी नेता चुने गए हैं। उप नेता के रूप में विजय सिन्हा का नाम तय किया गया है। अब एनडीए की बैठक में सीएम के चेहरे पर मुहर लग जाएगी।
जनता दल यूनाईटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई। साढ़े 11 बजे जदयू के विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता उत्साहित है, उन्होंने नीतीश कुमार अपना नेता चुना है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पहली और अंतिम पसंद नीतीश कुमार ही हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, तेजस्वी यादव को सुनाई खरी-खोटी
- बिहार में इस बार चौंका नहीं पाई भाजपा, पहले से तय नाम सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर, शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में चुने गए विधायक दल के नेता
- बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू, सम्राट ही होंगे ‘सम्राट’ या एक बार फिर चौंकाएगी भाजपा
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- बिहार की गद्दी छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने दिए संकेत, सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख कहा-आगे यही सब काम देखेंगे
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में हुई विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसका मतलब साफ है कि सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे। वहीं विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। वह भी दूसरे डिप्टी सीएम बन सकते है। हालांकि डिप्टी सीएम को लेकर चिराग पासवान की पार्टी भी आस लगाए बैठी है। अब एनडीए की बैठक में सीएम का नाम तय होगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक और नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे।



