पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की घोषणा की। इधर भाजपा अब नए सरकार के गठन की तैयारी में जुट गई है। सीएम भाजपा का होगा और दो डिप्टी सीएम जदयू से हो सकते हैं। इसमें नीतीश कुमार के बेटे के नाम की भी चर्चा है।
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, सभी बागी सांसदों को राज्यसभा ने दी मान्यता
- पंजाब में बड़ी कार्रवाई: राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सियासत गरमाई
- नीतीश कुमार के खास हरिवंश एक बार फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत
- राज्यसभा से विदाई पर भावुक हुईं प्रियंका चतुर्वेदी: पीएम मोदी संग तस्वीर साझा कर कही दिल की बात
संसद के दोनों सदनों में जाने की थी इच्छा
नीतीश कुमार ने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
नई सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा
इस उठापटक के बीच भाजपा अब नई सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। सीएम भाजपा को होगा और इसके अलावा जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम होगा। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार केबेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए हामी भरने से जेडीयू के कार्यकर्ता काफी नाराज दिख रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना विधायक दल की बैठक किए बिना सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। विधायकों का भी कहना है कि इस तरह का फैसला जेडीयू विधायक दल की बैठक में तय होता है।


