बांग्लादेश; अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाए सरकार ; विदेश मंत्रालय
भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर एक बार फिर बयान दिया है और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कुछ उमीदें भी की हैं भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश से एक बार फिर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है.

जायसवाल ने कहा, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए. हम बढ़ती अतिवादी गतिविधियों से भी चिंतित हैं. हिंसा और बहकावे की बढ़ती घटनाओं को केवल मीडिया की खबर बताकर खारिज नहीं किया जा सकता. हम बांग्लागदेश की सरकार से कहना चाहेंगे कि वे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं..
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
- भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- अपने बयान पर संयम रखे, किसी भी दुस्साहस का परिणाम दर्दनाक होगा
- विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का किया ऐलान, जून से अगस्त तक होगी यात्रा
- 35 भारतीयों को रूस की सेना से डिस्चार्ज किया गया ; विदेश मंत्रालय


