संभल जामा मस्जिद: यूपी सरकार ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे पर रोक लगा दी है.सर्वोच्च अदालत ने निचली अदालत में आगे की सुनवाई पर भी रोक लगा दी है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, कोर्ट के आदेश का सरकार हमेशा पालन करती है. समाजवादी पार्टी लगातार कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करती है. मैं कोर्ट के आदेश का स्वागत करता हूं. समाजवादी पार्टी को मैं आगाह करता हूं कि वे माहौल खराब करने का काम ना करें.

राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं. हम आदेश का सम्मान करेंगे और उसी हिसाब से काम करेंगे. किसी भी व्यक्ति को क़ानून हाथ में नहीं लेने देंगे. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखेंगे. निष्पक्ष जांच कराएंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- संभल में बड़ा एक्शन, शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, 24 नवंबर को हुई हिंसा के दौरान दिया था भड़काऊ बयान
- संभल जामा मस्जिद हिंसा: प्रशासन का सख्त कदम;उपद्रवियों के लगेंगे पोस्टर
- संभल जामा मस्जिद हिंसा: प्रशासन का सख्त कदम;उपद्रवियों के लगेंगे पोस्टर
- सुर्खियों में संभल की जामा मस्जिद;कोर्ट ,सर्वे ,मायावती की हुई एंट्री


