नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हड़कंप मच गया। यहां एम्सटर्डम से आ रहे एक विमान में बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रख दिया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
बताया जाता है कि रविवार तड़के एयरपोर्ट के कस्टमर केयर को एक अज्ञात व्यक्ति से ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया था कि कुआलालंपुर एयरवेज की एक फ्लाइट, जो एम्सटर्डम से हैदराबाद आ रही थी, उसमें एक मानवरहित बम रखा गया है। ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यह विस्फोट गंतव्य तक पहुंचने से काफी पहले, किसी भी समय हो सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, खाली कोच जलकर हुआ खाक, कोई हताहत नहीं
- हैदराबाद हवाई अड्डे पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, विदेशी मुद्रा के साथ यात्री भी पकड़ा गया
- हैदराबाद ने मुंबई को छह विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 44 गेंदों में लगाया शतक
- हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक भी काम न आया
सुरक्षित लैंडिंग के बाद हुई जांच
विमान ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया। इस के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षों बलों ने विमान की सघन जांच की।
शनिवार को भी मिली थी धमकी
हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और डर का यह लगातार तीसरा मामला है। इससे पहले शनिवार को भी एक अज्ञात शरारती तत्व ने ईमेल भेजकर दावा किया था कि मलेशिया से आ रहे एयरएशिया के एक विमान में बम है। उस ईमेल में भी कहा गया था कि हैदराबाद में लैंड करने से बहुत पहले ही विमान को हवा में उड़ा दिया जाएगा।
शुक्रवार को भी हुआ था ऐसा
इस सिलसिले की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी, जब एयरपोर्ट को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आ रही लुफ्थांसा की उड़ान के संबंध में पहला धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में बम लगाया गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले ही उसमें विस्फोट कर दिया जाएगा।



