हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, खाली कोच जलकर हुआ खाक, कोई हताहत नहीं

Date:

हैदराबाद।  शुक्रवार शाम हैदराबाद–जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में आग लग गई। ट्रेन अपने डिपार्चर टाइम जो कि शाम 7:50 बजे का था, रवाना होने से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी, तभी करीब 6:45 बजे धुआं और आग दिखाई दी।

रेलवे के मुताबिक दमकल टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया है। जब आग लगने की घटना हुई तो उस समय कोच खाली होने की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर इंजनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई, जब ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा था। ट्रेन को रात 7:50 बजे रवाना होना था।

आग लगने से मची अफरातफरी

आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। लोग जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म से दूर हटने लगे। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल, स्टेशन प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तेजी से पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। काफी देर तक फायर कर्मियों ने मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि आग दूसरे डिब्बों तक नहीं फैल पाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

रेलवे ने जांच के दिए आदेश

जिस समय आग लगी उस वक्त प्रभावित कोचों में यात्री मौजूद नहीं थे। इसी वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से स्थिति ज्यादा बिगड़ने नहीं दी गई। फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट जैसी आशंकाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रभावित कोचों का निरीक्षण किया जाएगा और यह भी देखा जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आईपीएल 2026 में खेले गए LSG vs CSK मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मिशेल मार्श की विस्फोटक बल्लेबाजी और आकाश सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस हार के बाद CSK की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है।