हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सीमेंट से भरे ट्रक का भार नहीं सह पाया पुल, आधी रात भरभराकर गिरा, हाईवे पर बंद हुई आवाजाही

Date:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नेशनल हाईवे-305 पर एक बड़ा हादसा हो गया। लुहरीसैंज मार्ग पर मैंगलोर के पास एक पुल भरभराकर गिर गया। बताया जाता है कि हादसे के समय सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से गुजर रहा था। हादसे के बाद इस हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

मैंगलोर पुल कुल्लू जिले के बंजार तहसील और मंडी जिले के बलि चौकी को जोड़ता है। हादसा उस समय हुआ जब पुल पर से एक बड़ा ट्रक गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी। इसके कारम ट्रक समेत पूरा पुल ध्वस्त हो गया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी है। मैंगलोर पुल को साल 1970 में बनाया गया था। पुराना होने की वजह से इसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी इस पर आवाजाही चालू थी। इस हादसे की वजह से कुल्लू से बंजार और आनी की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बाधित है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे  की मांग तेज

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनशन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।