शिवरात्रि पर मातम: मंडी में दर्दनाक जीप हादसा, तीन युवकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में शिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब सुबह चार बजे एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
हादसे के समय जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।वहीं एक की हालत गंभीर बानी हुई है
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीप अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के लिए त्योहार का दिन मातम में बदल गया। जंजैहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



