उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा गांव में हुए इस ट्रिपल मर्डर ने गांव में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं और एक पुरुष पर धारदार हथियार से हमला किया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से सपा नेता का कोल्ड स्टोरेज धराशायी, आठ मजदूरों के मरने की खबर, कई गंभीर घायल
- पहलगाम में भीषण आग: तीन होटल चपेट में, करोड़ों का नुकसान
- लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
- केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए पांच बड़ी गारंटी
- समयपुर बादली में सनसनी: पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार
- औरैया में दर्दनाक हादसा: गंग नहर में गिरी कार, महिला समेत तीन की मौत

मृतकों की पहचान अमरावती देवी (65), इंद्रावती देवी (62) और श्याम लाल (65) के रूप में हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों के शव उनके घर से करीब 20 मीटर दूर बरामद हुए, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है।
प्रयागराज पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह हत्या सिर्फ पुरानी दुश्मनी का नतीजा है, या इसके पीछे कोई और बड़ा राज छिपा है? आखिर तीन बुजुर्गों को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया?



