केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए पांच  बड़ी गारंटी 

Date:

केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए पांच बड़ी गारंटी

केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने कांग्रेस की ओर से पांच बड़ी चुनावी गारंटी की घोषणा की।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस द्वारा घोषित इन योजनाओं में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रावधानों पर जोर दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि इन गारंटी का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना, परिवारों को आर्थिक राहत देना और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

घोषणाओं के अनुसार महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग देने और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है।

कमजोर और वंचित वर्गों को मिलने वाली सामाजिक कल्याण पेंशन को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि उन्हें बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित ओमन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पच्चीस लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर देने की योजना बनाई गई है। रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस का मानना है कि इससे नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इसके अलावा घोषणाओं में बुजुर्गों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित विभाग बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। राहुल गांधी के अनुसार ये गारंटी केरल के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief

भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) का पद छोड़ दिया। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।